फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rakesh becomes President of Civil Bar Association, Harendra General Secretary

Chandauli News: सिविल बार एसोसिएशन के राकेश बने अध्यक्ष, हरेंद्र महामंत्री

Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rakesh becomes President of Civil Bar Association, Harendra General Secretary
चंदौली।जिला मुख्यालय के सदर कचहरी में शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।वहीं देर रात मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई।इसके बाद निर्वाचन समिति के सदस्यों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया।इस दौरान अध्यक्ष पद पर राकेश रत्न तिवारी 842 मत पाकर निर्वाचित हुए।वहीं महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह 534 मत प्राप्त कर विजयी रहे। देर रात तक परिणाम आने का इंतजार कर रहे समर्थक विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होते ही उत्साहित हो उठे।अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे आरम्भ हुई,शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर तक मतदान में तेजी आ गई।इसमें कुल 2814 वोटरों के सापेक्ष 1497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद कर दिया। इसके बाद शाम को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।निर्वाचन समिति के सदस्यों ने देर रात तक मतों की गणना पूरी कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किया।
विज्ञापन


वहीं देर रात सिविल बार अध्यक्ष पद के लिए राकेश रत्न तिवारी को कुल 842 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह को 452 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 390 वोटों से परास्त किया। जबकि राजेश दीक्षित को मात्र 186 मत ही प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह को 534 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गौरव सिंह को 135 मतों से हराया। उन्हें कुल 399 वोट प्राप्त हुए थे।इसके अलावा अन्य प्रतिद्वंदियों रामकृत 359, अनिल कुमार सिंह 120, अरुण कुमार पाण्डेय को 60 मत मिले।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य को 747 मत प्राप्त हुआ।वहीं प्रतिद्वंदी को 648 मत मिला।प्रत्याशियों के समर्थक ठंड और शीतलहर में भी परिणाम आने के इंतजार में मतगणना स्थल पर डटे रहे।निर्वाचन समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, श्यामसुंदर दुबे, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान और पर्यवेक्षक विनय कुमार सिंह व मदन सिंह ने मतदान कराने के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed