फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajiv strengthened the Panchayati Raj system

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Rajiv strengthened the Panchayati Raj system
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। कालीमहाल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था का मजबूत किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश के लिए किए गए नवनिर्माण के कार्य और युवाओं के भविष्य के लिए आपके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। सशक्त भारत के निर्माण में राजीव जी के अमूल्य योगदान को सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। युवाओं को 18 वर्ष तक के आयु के लोगों को वोट देने का अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था, नवोदय विद्यालय की स्थापना सहित कई कार्य अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि उनकी स्मृति में छह सितंबर को पार्टी की ओर से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 से 22 वर्ष के युवा भाग लेंगे। प्रतियोगिता का पंजीकरण व प्रतियोगिता आनलाइन होगी। यह प्रतियोगिता जिलास्तरीय होगी और प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में लैपटॉप, मोबाइल व टैबलेट वितरित किये जाएंगे। इस मौके पर नारायण मूर्ति ओझा, दयाराम पटेल, आनंद शुक्ला, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, संजय शक्ति, मो. आफ़ताब पप्पू, तारिक अब्बास, नेहाल अख़्तर बाबू मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed