फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajiv Gandhi was the father of the communications revolution: Arun Dwivedi

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : अरुण द्विवेदी

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of the communications revolution: Arun Dwivedi
चंदौली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरू
जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की ओर से बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था की नींव मजबूत करने के साथ ही संचार और कंप्यूटर क्रांति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम भारत के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना सशक्त युवा भारत का था। उनकी सोच वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास की, विचारधारा सत्य पर अडिग रहने की तथा भावना सेवा, समर्पण और देश के प्रति बलिदान की थी। उन्होंने सौहार्द और सद्भावना का संदेश दिया। उनकी विरासत कांग्रेसजनों और देशवासियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर मधु राय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, बदरुद्वजा अंसारी, उदय उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, असगर अली, अमरदेव राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed