राजधानी एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश: पटरी पर रखा लोहे का स्लीपर, एक KM तक घिसटता गया, निकली तेज चिंगारी
चंदौली और सैयदराजा के बीच भगवानपुर रेलवे फाटक के पास नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रेलवे लाइन पर पड़े रेलवे के स्लीपर से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन 12322 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात पलटने से बची। चंदौली और सैयदराजा के बीच भगवानपुर रेलवे फाटक के पास राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रेलवे लाइन पर पड़े रेलवे के स्लीपर से टकरा गई। लोहे का वजनी टुकड़ा करीब एक किलोमीटर तक घिसटता गया। इससे तेज चिंगारी निकली। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 01.52 पीडीडीयू जंक्शन से हावड़ा के लिए रवाना हुई। ट्रेन रात सवा दो बजे चंदौली मझवार और सैयदराजा स्टेशन के बीच रेलवे फाटक संख्या 74 ई पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप पहुंची और इस दौरान रेल पटरी पर रखा लोहे का स्लीपर इंजन से टकरा गया।
गेट मैन ने कंट्रोल को दी चिंगारी निकलने की सूचना
इंजन के आगे लगे कैटल गार्ड में फंस कर लोहे का एंगल घिसटता हुआ एक किमी तक गया। इससे तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। यह देख गेट मैन नवीन कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। चालक एसपी यादव और बीके मंडल ने इमरजेंसी ब्रेक मार कर ट्रेन को रोका।
इस दौरान इंजन में तकनीकी खराबी नहीं होने के कारण जांच पड़ताल के 15 मिनट बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। बुधवार की सुबह डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, कमांडेंट आशीष मिश्र, मानसनगर पोस्ट प्रभारी रंजीत कुमार, एसआई राजेश चंद आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।