फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajdhani Express saved from overturning iron sleeper dragged on track for one kilometer in chandauli

राजधानी एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश: पटरी पर रखा लोहे का स्लीपर, एक KM तक घिसटता गया, निकली तेज चिंगारी

Wed, 31 Aug 2022 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 06:43 PM IST
सार

चंदौली और सैयदराजा के बीच भगवानपुर रेलवे फाटक के पास नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रेलवे लाइन पर पड़े रेलवे के स्लीपर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Rajdhani Express saved from overturning iron sleeper dragged on track for one kilometer in chandauli
नई दिल्ला-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन 12322 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात पलटने से बची। चंदौली और सैयदराजा के बीच भगवानपुर रेलवे फाटक के पास राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रेलवे लाइन पर पड़े रेलवे के स्लीपर से टकरा गई। लोहे का वजनी टुकड़ा करीब एक किलोमीटर तक घिसटता गया। इससे तेज चिंगारी निकली। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 01.52 पीडीडीयू जंक्शन से हावड़ा के लिए रवाना हुई। ट्रेन रात सवा दो बजे चंदौली मझवार और सैयदराजा स्टेशन के बीच रेलवे फाटक संख्या 74 ई पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप पहुंची और इस दौरान रेल पटरी पर रखा लोहे का स्लीपर इंजन से टकरा गया।

विज्ञापन

गेट मैन ने कंट्रोल को दी चिंगारी निकलने की सूचना

इंजन के आगे लगे कैटल गार्ड में फंस कर लोहे का एंगल घिसटता हुआ एक किमी तक गया। इससे तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। यह देख गेट मैन नवीन कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। चालक एसपी यादव और बीके मंडल ने इमरजेंसी ब्रेक मार कर ट्रेन को रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajdhani Express saved from overturning iron sleeper dragged on track for one kilometer in chandauli
राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराया था यही स्लीपर - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान इंजन में तकनीकी खराबी नहीं होने के कारण जांच पड़ताल के 15 मिनट बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। बुधवार की सुबह डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, कमांडेंट आशीष मिश्र, मानसनगर पोस्ट प्रभारी रंजीत कुमार, एसआई राजेश चंद आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed