{"_id":"bc6a32c8da5e304c1be9a23bc09a2ab1","slug":"rajbhar-continue-to-learn-from-history-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास से सीख आगे बढ़ें राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास से सीख आगे बढ़ें राजभर
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। राजभर समाज को अपने इतिहास से
विज्ञापन
शिक्षा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हमारे देश में शिवाजी एवं महाराजा राणा
प्रताप सिंह के साथ सिर्फ सुहेलदेव को ही राष्ट्रवीर माना जाता है।
यह विचार धानापुर क्षेत्र के गुरेहू में आयोजित राष्ट्रवीर राजा सुहलदेव के यादगार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रामदुलार राजभर ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार राजभर को विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र जारी कर एससी/एसटी का लाभ दे रही है।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अन्य पार्टियां पिछड़े, अति पिछड़े को गुमराह करने में लगी हैं।
जबकि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने गुरेहूं में स्थापित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का जीर्णोद्धार करने का आश्वासन दिया। धानापुर के पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का आचरण अनुकरणीय है और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डा. रमेश राजभर, रामचन्द्र राजभर, परवेज अहमद, जोखू सिद्दीकी, लालमन राजभर, रामजतन, लालता बियार, प्रशान्त यादव, नफीस अहमद गुड्डूू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी राजभर एवं संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने किया।