{"_id":"6a50077fb6c38d47d6070f93","slug":"rain-brings-smiles-to-farmers-faces-relief-from-the-heat-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151154-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
इलिया में हो रही झमाझम बारिश। संवाद
क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे, जबकि कस्बे के दुकानदार ग्राहकों के अभाव में मायूस नजर आए। बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों को काफी राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से रोपाई के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई अच्छी बारिश से धान की फसल को लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
लगातार बारिश के कारण इलिया कस्बे की सड़कों पर जलभराव हो गया। लोग छाता और रेनकोट के सहारे जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकले। बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रहने से कपड़ा, किराना, फल-सब्जी और अन्य दुकानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने बताया कि बारिश के चलते बिक्री प्रभावित हुई और कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहा। मौसम में आए बदलाव और तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों के लिए यह लाभदायक साबित होगी।