फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain affected normal life

बारिश से जनजीवन प्रभावित

Tue, 03 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 03 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rain affected normal life
जिले में रविवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सोमवार को आम जनजीवन
विज्ञापन
पूरी तरह से प्रभावित रहा। सुबह तेज वर्षा हुई, जिससे अनेक स्थानों पर जल जमाव हो गया।

लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ा। वहीं तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई। सड़कों पर लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। उधर कीचड़ के चलते सैयदराजा-जमानिया राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जिससे लंबा जाम लग गया। चालक सड़क के सूखने का इंतजार कर रहे हैं।


 कंदवा संवाददाता के अनुसार बारिश से निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। जिससे मार्ग के दोनाें तरफ ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 इन दिनों सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण के चलते मिट्टी, गिट्टी और पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी बीच बारिश होने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति कायम हो गई।

वाहनों के मार्ग के दोनों तरफ रुकने  के कारण तलाशपुर मोड़ से धमिना गांव तक करीब छह किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहनों के चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत पीने के पानी के लिए उठानी पड़ी।

वहीं असना, कंजेहरा, कोदई और तलाशपुर गांवों के लोगों का गांव से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
उधर बरसात में बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को साइकल एवं अन्य साधनों से भींगते हुए परीक्षा केंद्रों पर आना पड़ा।

धीना में अचानक ठंड लगने से एक परीक्षार्थी की परीक्षा देते वक्त तबियत खराब हो गई, जिसका उपचार कराया गया।
नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय, बीपी हायर सेकेंड्री स्कूल दुलहीपुर, जायसवाल स्कूल, गांधी स्मारक इंटर कालेज सदलपुरा, समेत जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर बारिश के चलते परीक्षार्थी कांपते हुए परीक्षा देने पहुंचे।


जनता इंटर कालेज बबुरा धीना परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी पूरे तीन घंटे तक कांपते रहे। कुछ परीक्षार्थियों की हालत खराब देखी गई। सोमवार की प्रथम पाली की परीक्षा में 210 परीक्षार्थियों में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed