Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railways to run five additional pairs of special trains for Chhath Puja

Chandauli News: डाला छठ पर पांच जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Sat, 07 Nov 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Railways to run five additional pairs of special trains for Chhath Puja
पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे पहले पीडीडीयू जंक्शन से होकर 41 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 07609 नांदेड़-पटना पूजा स्पेशल नांदेड़ से 10, 17 और 24 नवंबर को रात 9:15 बजे रवाना होगी। यह पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, खंडवा और इटारसी होते हुए अगले दिन भोर में 3:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर और आरा होते हुए सुबह 8:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07610 पटना-नांदेड़ पूजा स्पेशल पटना से 12, 19 और 26 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 3:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर अगले दिन रात 8:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 06505 बेंगलुरु कैंट-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल नौ नवंबर को बेंगलुरु से दिन में 11:00 बजे रवाना होगी। यह बुधवार की सुबह 6:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र होते हुए दोपहर 12:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06506 मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु कैंट पूजा स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 5:00 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। यह सुबह 10:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09075 उधना-झंझारपुर पूजा स्पेशल उधना से नौ, 10, 11 और 12 नवंबर को दिन में 11:30 बजे रवाना होगी। यह भुसावल, खंडवा, कटनी और सतना होते हुए अगले दिन दोपहर 12:12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र होते हुए रात 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09076 झंझारपुर-उधना पूजा स्पेशल सात से 14 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह शाम 5:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे उधना पहुंचेगी।
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09035 उधना-मधुबनी पूजा स्पेशल नौ और 12 नवंबर को उधना से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 9:07 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र होते हुए रात 9:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09036 मधुबनी-उधना पूजा स्पेशल सात, 11 और 14 नवंबर को मधुबनी से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। यह शाम 5:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे उधना पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09441 अहमदाबाद-राजगीर पूजा स्पेशल 11 नवंबर को अहमदाबाद से रात 11:55 बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन भोर में 4:02 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और दिन में 11:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09442 राजगीर-अहमदाबाद पूजा स्पेशल 13 नवंबर को राजगीर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। यह रात 9:18 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन रात 10:54 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed