फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railways increased the frequency of eight special trains

यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरो में वृद्धि

Sun, 30 May 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Railways increased the frequency of eight special trains
कोरोना संक्रमण में कमी के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल, उधना, राजकोट से दानापुर, समस्तीपुर एवं भागलपुर के बीच चल रहीं आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गई है। स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं और यात्रा के दौरान यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए धीरे-धीरे स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है। उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन 31 मई को, 09012 दानापुर-उधना स्पेशल ट्रेन दो जून को, 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन एक, तीन, पांच और सात जून को चलेगी, जबकि 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन तीन, पांच, सात और नौ जून को चलेगी। 09117 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन चार जून को, 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन सात जून तक चलेगी। इसी तरह 09521 राजकोट-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन दो जून को, 09522 समस्तीपुर-राजकोट स्पेशल ट्रेन पांच जून को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed