{"_id":"58978a944f1c1bc64fe82d8a","slug":"rail-workers-took-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मियों ने भरी हुंकार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के इंडियन इंस्टीट्यूट स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित स्थापना दिवस और जोनल युवा महासम्मेलन में रेलकर्मियों के 14 सूत्री मांगों पर हुंकार भरी गई। इस दौरान जोनल पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय संयोजक राम मूरत यादव ने कहा कि रेल कर्मचारी रेल के लिए अपना खून और पसीना बहाते हैं लेकिन सुविधा के नाम रेल प्रशासन मात्र आश्वासन की घुट्टी पिलाती है। गठबंधन अब रेल कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा । हम सब एकजुट होकर रेल के अनैतिक कार्यो के ख़िलाफ़ आवाज उठाने का काम करेंगे । जोनल पदाधिकारी बीके सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग और स्वास्थ्य विभाग मनमाने रूप से कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। रेल आवासों के छत चू रहे हैं तो प्लास्टर झड़ रहे हैं और नालियों की साफ सफाई नहीं हो रही है। मंडलीय अस्पताल दुर्दशाग्रस्त हैं। केंद्रीय सहायक महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने मंडर स्तर के सभी परीक्षाएं कराने, इंजीनियरिंग विभाग में जेई की परीक्षा कराने, बिजली बिल की बेतहासा वृद्धि रोकने, सातवें वेतन आयोग के सभी भत्ते अविलंब देने, लोको पायलट को लार्जेस स्कीम में लाने, कुली, कमिशन वेंडर,बेयरर कार्यावधि का आधा सर्विस में जोड़ कर क्वालिफाइंग सर्विस मानकर सेवानिवृत्ति का लाभ देने, चालकों से नौ घंटे से अधिक ड्यूटी न कराने सहित अन्य मांग उठायी गई।
भारतीय दलित रेल मजदूर एसोसिएशन के राजेन्द्र राम ने कर्मचारी एकता पर बल दिया। कहा कि महागठबंधन वर्तमान समय की आवश्यकता है। आरपीएफ एसोसिएशन के संतोष सिंह, रामचंद्र सिंह आदि ने भी कर्मियों के उत्पीड़न के लिए रेल प्रशासन को कोसा। कार्यक्रम में रामचंद्र सिंह, जी तिवारी, जफर हसन, ब्रजेश यादव, मुनमुन कुशवाहा, लाल बाबू, अशोक सिंह, मनोज कुमार, आरएम पासवान आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व जोन स्तर के पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।
इस मौके पर रमेश सिंह, शिव कुमार बघेल, डीएन वर्मा, महावीर यादव, देवेन्द्र प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, संतोष तिवारी, दिनेश तिवारी, मुकेश कुमार, शिव कुमार सिंह, पीएन सिंह, संतोष गोंड, सूरत कुमार निधान सिंह, पांचू यादव, शकील अहमद, एनबी सिंह, आरपी यादव, ओपी सिंह, एनके मिश्र, जनार्दन पंडित, बीके पाल, अनिल कुमार, सूर्यनाथ, आरसी सिंह, अली खान, श्यामजीत आदि उपस्थित रहे।