फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rail workers killed by Current

करेंट से रेल कर्मचारी की मौत

Tue, 05 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
rail workers killed by Current
शोकाकुल लोग
 रेलवे के पावर हाउस में फीटर पद पर तैनात रेलकर्मी नारायण चौहान सोमवार को दोपहर में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे मंडल लोको अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर रेल कर्मचारियों में नाराजगी रही। अधिकारियों की टीम भी रेलवे अस्पताल पहुंच गई। 
विज्ञापन

नगर के लाठ नंबर एक निवासी नारायण चौहान (55) रेलवे के विद्युत विभाग में फीटर थे। दोपहर में 12 बजे वह डाउन यार्ड के पावर हाउस में कार्य कर रहे थे। तभी उसका शरीर कटे केबल से छू गया और वह करेंट की चपेट में आ गए। यह देख साथी कर्मियों ने किसी तरह उन्हें तार से अलग किया और रेलवे के मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अन्य विभागों के कर्मचारी भी चिकित्सालय पहुंचे। घटना की सूचना मृतक के घर पर मिली तो मृतक की पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। नारायण चौहान ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से एक बेटा और दो लड़कियां जबकि दूसरी पत्नी से एक लड़की थी। इकलौता पुत्र दिल्ली में किसी प्राइवेट फर्म में काम करता है। साथी रेलकर्मियों ने दुर्घटना की खबर पुत्र आजाद चौहान को भी दी है। वहीं सूचना पाकर देर शाम तक बेटियां भी पहुंच गई। आरपीएफ की रिपोर्ट के बाद डाक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि विभागीय अधिकारी किसी तरह कर्मचारियों को शांत कराने के प्रयास में लगे रहे। हालांकि इस बाबत कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को राजी नहीं हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed