{"_id":"583899154f1c1b983513c4d4","slug":"rail-staff-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गेट मीटिंग करते महागठबंधन के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनर तले प्लांट डिपो कारखाना और कालोनी में व्याप्त समस्याओं के विरोध में मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम प्रदर्शन के बाद प्रबंधक के प्रतिनिधि वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने समस्याओं के जल्दी समाधान का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व कर्मचारियों ने दोपहर बाद शाखा कार्यालय से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन और सभा की। सभा की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि 11 मई के महाप्रबंधक कार्मिक हाजीपुर के पत्र के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से आए 151 ट्रैक मैन पदों को ट्रैक मशीन संगठन स्थायी स्थानांतरण कर हेल्पर किया जाना है, लेकिन भी तक कार्रवाई नहीं की गई।
केंद्रीय उपाध्यक्ष बालक राम ने कहा कि प्लांट डिपो प्रशासन समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं करता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कहा कि कालोनियों की स्थिति दयनीय है। आवासों की मरम्मत नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में चहुंओर गंदगी का अंबार लगा है। इस दौरान कर्मचारियों से 29 नवंबर को लोको मंडलीय अस्पताल में और 16 दिसंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया गया। इसके पूर्व कारखाना और कर्मचारियों की समस्याओं से संबधित 17 सूत्री ज्ञापन और मंडल स्तर की समस्याओं के बावत चार सूत्री ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी गोपाल मंडल को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान बीबी पासवान, केदार प्रसाद, रमेश चंद्र, शंकर प्रसाद एके भट्टाचार्य, शमशाद, एके सिन्हा, अरुण उपाध्याय, एसपी सिंह, शिवशकल यादव, भैयालाल, श्रीराम सिंह, सुभाष सिंह, आईबी मिश्र, मोहन राम, अमरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, संजय शर्मा, नंदलाल, जीत बहादुर थापा, रामचंद्र यादव, दयाशंकर सिंह, शिवदयाल यादव, सुनील कुमार, रमेश श्रीवास्तव आदि रहे।