फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rail reservation

लिंक फेल होने से तत्काल टिकट से वंचित हो गए लोग

Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
rail reservation
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर का लिंक फेल होने से लोग वातानुकूलित श्रेणी के तत्काल टिकट लेने वंचित रहे गए। इससे 12 से 13 घंटे तक लाइन में खड़े लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए मारामारी होती है। लोग तत्काल टिकट के लिए रात से ही आरक्षण काउंटर पर लाइन में लग जाते हैं। काउंटर संख्या तीन पर तो महिलाएं रात भर अपने टिकट के लिए इंतजार करती रही। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे एसी क्लास के लिए तत्काल आरक्षण शुरू हुआ लेकिन इसी बीच लिंक फेल हो गया। आठ मिनट तक लिंक फेल रहा। इसके बाद काम शुरू हुआ लेकिन तब तक कोटे की सभी सीटें फुल हो गईं। लिंक फेल होने के लिए स्थानीय रेलवे दूर संचार विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को कारण मान रहा है। यात्रियों ने कहा कि तत्काल आरक्षण के समय रेल के दूर संचार का एक स्टाफ उपस्थित रहना चाहिए था। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेन्द्र राम ने बताया कि लिंक फेल होने से दिक्कत हुई। 10:05 बजे गड़बड़ी दूर हुई और आरक्षण का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed