फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raging at fault, performance

फाल्ट पर भड़के, किया प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 01:43 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 31 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raging at fault, performance
मुगलसराय के चालीस फीट रोड पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : chandauli
लगातार चार बार एबीसी केबल जल जाने से चालीस फीट मार्ग निवासियों को धैर्य जवाब दे गया और शनिवार की रात साढ़े नौ बजे उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और विद्युत विभाग एसडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। विद्युतकर्मी केबल को पुन: सही करने में जुटे रहे। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


नगर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। आये दिन जर्जर तार जल जा रहे है तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। कभी सप्लाई केन्द्र में फाल्ट आ रहा है जिससे घंटों तक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थिति इतनी खराब है कई जगह ठेकेदारों द्वारा बदली गयी नयी एबीसी केबल भी जल जा रही हैँ। नगर के चालीस फीट मार्ग पर कुछ माह पूर्व ओवर हेड केबल को हटाकर एबीसी केबल लगायी गयी थी। लेकिन शुक्रवार की रात केबल जल गयी। जिसे कर्मचारियों ने दुरुस्त किया।
विज्ञापन


कुछ देर तक विद्युत आपूर्ति हुई लेकिन केबल पुन: जल गयी।
शनिवार को मरम्मत के बाद फिर से एबीसी जल गई। ऐसे में मुहल्लेवासियों का सब्र जवाब दे गया और रात साढ़े नौ बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर लोग अपने-अपने घरो से निकलकर सड़क पर उतर गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। दस बजे मौके पर पहुंचे एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव द्वारा जल्द आपूर्ति बहाल किये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। बिजली कर्मचारी देर रात तक फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed