फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Quota suspended for not lifting food grains on time

समय से खाद्यान उठान न होने पर कोटा निलंबित

Sat, 26 Jun 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Quota suspended for not lifting food grains on time
सकलडीहा। कोरोना काल में गरीबों को निशुल्क अनाज समय से वितरण का निर्देश है। इसके बावजूद कुछ कोटेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। समय से खाद्यान का उठान न करने और वितरण न करने के कारण बृहस्पतिवार की देर शाम जमुरखा गांव में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। अब यहां की दुकान को पास के कमालपुर स्थित दुकान से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अनुसार, जमुरखा गांव के कोटेदार गुड्डु कुमार द्वारा खाद्यान उठाने के लिए समय से चालान जमा नहीं किया गया। इस वजह से राशन समय से नहीं उठ सका। इसकी जानकारी पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी को हुई तो उन्होने कोटेदार से संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। यही नहीं घर पर भी नहीं होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान को निलंबित करते हुए कमालपुर स्थित शांती देवी की दुकान से संबद्ध कर दिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अंगूठा लगाने के बाद समय से खाद्यान वितरण नहीं हुआ या किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर दुकान को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed