{"_id":"632f551def3ac03e16750adc","slug":"quarterly-examination-will-now-be-held-on-omr-seat-in-basic-schools-chandauli-news-vns6758183180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों में अब ओएमआर सीट पर होगी तिमाही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों में अब ओएमआर सीट पर होगी तिमाही परीक्षा
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों की होने वाली तिमाही परीक्षा के स्वरूप में बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2022-23 में होने वाली तिमाही परीक्षा अब ओएमआर शीट पर होगी। बरहनी ब्लाक क्षेत्र में 26069 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। इनकी तिमाही परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका परिणाम भी तुरंत ही पता चल जाएगा। परीक्षा में एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों को ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। ऐप स्कैन करके तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का मूल्यांकन भी तुरंत हो जाएगा।
प्रश्नों के उत्तर के हिसाब से शिक्षकों को ओएमआर शीट भरने से पहले ही छात्रों का मूल्यांकन करना होगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षकों को ही भरनी होगी। यदि छात्रों ने सही उत्तर दिया है तो ओएमआर शीट पर प्रश्न के समक्ष गोला बनाना होगा। यदि उत्तर गलत दिया है तो उसे रिक्त छोड़ देना होगा।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में इस बार तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर शीट पर कराया जाएगा।प्रश्न पत्रों को बहुविकल्पीय रूप में तैयार किया जा रहा है।परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा।-राम आसरे राम, बीईओ, बरहनी