फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Quality of mid-day meal in primary school

परखी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील की गुणवत्ता

Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Quality of mid-day meal in primary school
डीएम ने परखी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील की गुणवत्ता
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बच्चों से गणित, हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न हल कराए
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने मंगलवार को सदर स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थित व मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी। साथ ही बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए और कक्षा तीनसे पांच तक के बच्चों से हिंदी व इंग्लिश की किताब पढ़वाई। डीएम ने बच्चों से पड़ोसी देशों के नाम, राष्ट्रीय पशु व पक्षी के नाम सहित सामान्य ज्ञान व अध्यापकों से कक्षावार टाइम टेबल की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों से कहा कि पढ़ने में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर जोड़, गिनती, पहाड़ा हल कराया जाए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं देख गहरी नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालयों को भी साफ सुथरा रखने को कहा। अध्यापकों से बच्चों में भोजन से पहले व शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत डलवाने को कहा। आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कहा कि वे अभिभावको से मिलकर बच्चों को विद्यालय में भेजने की अपील करें। स्कूल में प्रोजेक्टर मशीन निष्प्रयोज्य रखे जाने पर सख्त हिदायत देते हुए प्रोजेक्टर का उपयोग कर बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस किया जाए। अंत में मिड डे मील में बने भोजन व भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते हुए साफ-सफाई के साथ भोजन पकाने व बच्चों को खिलाने के निर्देश रसोइयों को दिए।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1479
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed