{"_id":"5f9c5dc38ebc3e9bb4526964","slug":"quality-ho-overhead-tank-work-commissioner-chandauli-news-vns5557094127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तायुक्त हो ओवरहेड टैंक का कार्यः कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तायुक्त हो ओवरहेड टैंक का कार्यः कमिश्नर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रव?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को पीडीडीयू नगर समेत पड़ाव क्षेत्र स्थित भोजपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने पीडीडीयू नगर में निर्माणाधीन ओवरहेड का निरीक्षण किया। साथ ही मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी और पालिका के ईओ को राजस्व बढ़ाने के निर्देेश दिए। वहीं भोजपुर गांव में ग्रामीणों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप स्थित भूमि को विकसित किए जाने के लिए कमिश्नर को पत्रक सौंपा।
मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े दस पीडीडीयू नगर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सुभाष नगर के वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेेक्शन किए जाने के साथ नगर पालिका की रेवन्यु बढ़ाने के लिए कूड़ा कलेक्शन के लिए शुल्क लगाने के साथ विभिन्न तरह से करों में बढ़ोतरी किए जाने के लिए नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र को निर्देशित किया। इसके बाद मंडलायुक्त निरीक्षण के लिए सुभाष पार्क पहुुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन ओवरहेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम के एक्सईएन एसके सिंह को कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान चेयरमैन नगर पालिका संतोष खरवार ने ओड़वार की स्थित कांशीराम आवास में ट्यूबवेल रिबोर किए जाने की मांग की। बताया कि इसके अभाव में आस पास क्षेत्र की लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। जिस पर एक्सईएन जल निगम में बजट की कमी बतायी तो मंडलायुक्त ने स्टीमेट बनाकर देने को कहा। इसके बाद मंडलायुक्त वहां से रवाना हो गए। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, श्रवण यादव , सुनील विश्वकर्मा, भानु तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को मंडलायुक्त ने भोजपुर गांव का निरीक्षण किया। यहां समाजसेवी विशाल सिंह के नेतृत्व में मंडलायुक्त को पत्रक सौंपा गया। लोगों ने गांव स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मौजूद जमीन पर पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, बारातघर बनाए जाने की मांग की। बताया कि इसके निर्माण से क्षेत्र का विकास भी होगा वहीं खाली जमीन पर दबंग कब्जा भी नहीं कर पाएंगे।
जलीलपुर की जन चौपाल में कमिश्नर ने सुनीं समस्याएं
पड़ाव। विकास कार्यों की हकीकत और गांवों के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का हाल जानने शुक्रवार को करीब 11 बजे कमिश्नर दीपक अग्रवाल जलीलपुर गांव पहुंचे। वहां आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं सुनाई। वहीं कमिश्नर ने भ्रमण कर गांव की गलियों, सफाई व्यवस्था आदि को परखा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
जलीलपुर गांव पहुंचे मंडलायुक्त ने पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर अधिकारियों के साथ विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने साफ सफाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पंचायत चुनाव संबंधित वोटर लिस्ट, आंगनबाड़ी, गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, शौचालय, शिक्षा, गांव में सरकारी भूमि, सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा आन लाइन पढ़ाई, पोषाहार के बारे में जानकारी ली। वहीं कोरोना से सचेत रहने, लाल कार्ड, साफ सफाई कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए के गांव में टीम बनाकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही गांव में महिला स्वयं सहायता समूह नहीं होने पर नाराजगी जताई और समूह बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ एके श्रीवास्तव, डीपोआरओ, एसडीओ पंचायत, तहसीलदार आंनद कन्नौजिया, नायब तहसीलदार धुवेश सिंह, सलमान खान, विजय चौहान, बलिराम मौर्य मौजूद रहे।