फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pythons reside village of Chandauli people terrified Forest officer said no need afraid

UP : चंदाैली के इस स्थान पर अजगर ही अजगर..., लोगों में दहशत; वन दरोगा ने कहा- डरने की जरूरत नहीं

Mon, 13 Jan 2025 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

Chandauli News : चंदाैली के तीरगांवा पक्का पुल के नीचे आए दिन अजगर निकलते रहते हैं। इससे किसानों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहाैल है। कभी-कभार अजगर खेतों तक पहुंच जाते हैं। 

विज्ञापन
Pythons reside village of Chandauli people terrified Forest officer said no need afraid
तिरगांवा पुल के नीचे निकलते हैं बड़े-बड़े अजगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली में टांडाकला क्षेत्र के तीरगांवा पक्का पुल के नीचे लगे पत्थरों के टीले में अजगरों का बसेरा हो गया है। आए दिन यहां अजगर देखे जाने से लोगों में दहशत है। खासकर पशुपालकों में ज्यादा डर है कि उनके पशुओं को कोई क्षति न हो। लोगों ने वन विभाग को भी सूचित किया है। वन विभाग का कहना है कि अगजरों से डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन




स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुल के नीचे लगे पत्थरों के पास अक्सर अजगर घूमते देखे जा रहे हैं। इधर-उधर घूमने के बाद अजगर पत्थर के अंदर चले जाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय किसान रोरी यादव ने बताया कि किसानों के जानवर अक्सर घास चरने के लिए उसी क्षेत्र में जाते हैं। यहां ये अजगर अपना डेरा बनाएं बैठे हैं। इस कारण किसानों को हमेशा अपने जानवरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है लेकिन अभी तक अजगर को हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन दरोगा फिरोज गांधी ने बताया कि तराई क्षेत्र गंगा किनारे बने टीलों में एवं जंगलों में ही अजगर का बसेरा रहता है। ये किसी को हानि नहीं पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed