फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PWD officials did not arrive to remove the electricity poles.

Chandauli News: बिजली के खंभे हटाने के लिए नहीं पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अफसर

Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
PWD officials did not arrive to remove the electricity poles.
सकलडीहा। विभागों में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम लटक गया है। बिजली के खंभों को हटाने के लिए शनिवार को बिजली निगम के अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन और पीडब्ल्यूडी के अफसर पहुंचे ही नहीं। इससे खंभे हटाने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

कस्बे में करीब 500 मीटर लंबे ब्लॉक मार्ग को तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में नई पुलिया का निर्माण, बिजली के खंभों का स्थानांतरण और प्रभावित मकान मालिकों को मुआवजा देने का कार्य भी शामिल है। सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे निर्माण कार्य में बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों विभागों को मौके पर पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण करते हुए समाधान निकालना था। निर्धारित समय पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, एसडीओ सियाराम और अवर अभियंता मनीष कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लगभग एक घंटे तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के नहीं आने के कारण खंभों को हटाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एसडीओ और जेई को मौके पर भेजा गया था और वे पहुंच रहे होंगे। हालांकि, देर शाम तक संयुक्त निरीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed