फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PWD department was able to construct only eight roads in 42

42 में सिर्फ आठ सड़कें ही बना पाया पीडब्ल्यूडी विभाग

Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
PWD department was able to construct only eight roads in 42
कंदवा के घोसवां-जमुड़ा क्षतिग्रस्त मार्ग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लोक निर्माण विभाग को चालू वित्तीय वर्ष में जिले के अलग-अलग विकासखंडों में तकरीबन 42 नई सड़कों का निर्माण कराना था मगर विभाग की कछुआ चाल से अब तक सिर्फ आठ सड़कों का ही निर्माण हो सका है। बाकी सड़कों पर गिट्टियां बिखर गई हैं और बारिश होने के चलते गड्ढों में पानी भर गया है। यह हाल तब है जब इसी वित्तीय वर्ष में सड़कों का काम पूरा होना था। अब हाल यह है कि वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और 50 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। तकरीबन 84 किमी से अधिक लंबी सड़कों पर 26 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाने हैं। हालांकि शेष मार्गों का निर्माण आरंभ है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शासन स्तर पर जनपद में उन मजरों व गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई गई थी जो अब तक इस सुविधा से दूर थे। योजना के तहत जिले में लगभग 84.25 किलोमीटर की 42 नई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई गई थी। शासन की ओर से योजना के क्रियान्वयन के लिए 26.67 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाने हैं। साथ ही नई सड़कों का निर्माण इसी महीने मार्च माह तक पूरा कर लिया जाना था। बावजूद इसके अभी तक 42 में केवल आठ सड़कें ही पूर्ण की जा सकी हैं। इससे उन मजरों व गांवों के लोगों में असंतोष है जिनके यहां सड़कें बनाई जानी थीं।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों पर चलना मुश्किल
जिन ग्रामीण सड़कों को बनाई जानी हैं उस पर गड्ढे बन गए हैं और बारिश में चलना मुश्किल हो गया है। बारिश होने से कीचड़ फैल गया है और उसमें पानी भर गया है। बघरी से तंबागढ़ मार्ग, घोसाबाद से जमुड़ा मार्ग, बेन धरौली-घोड़सारी मार्ग और इमिलिया से घोड़सारी सहित 34 सड़कों का निर्माण अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें हो चुकी हैं पूरी
योजना के तहत मसोई से हरौड़ा व चकिया-चंदौली मार्ग से डूहीसूही व कैरा होते हुए चंदौली नहर तक 3.5 किमी, करनौल पक्की सड़क से इसहुल तक 3.2 किमी, रोहाखी के दूधनाथ सिंह के मकान से प्राथमिक पाठशाला होते हुए बिहार बार्डर तक 1.7 किमी, दूबेपुर से सलया संपर्क मार्ग 1.3 किमी, बढ़वल खास से दलित बस्ती तक 800 मीटर, खोर मार्ग से राजभर बस्ती तक 700 मीटर व बभनियांव से रामपुर दलित बस्ती तक 350 मीटर की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।

जिले में चयनित नई सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ है। शासन से जैसे-जैसे धन प्राप्त हो रहा है, कार्य में प्रगति हो रही है। कई सड़कों का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। शीघ्र ही सभी सड़कें बनवा दी जाएंगी। डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed