फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   puzzle In chess

शतरंज में हुई माथापच्ची

Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
puzzle In chess
खेल में शामिल प्रतिभागी
चंदौली जिला शतरंज चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 18 वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता में शक्रवार को चालीस प्रतिभागियों ने जमकर माथापच्ची की। दो चक्रो की समाप्ति के बाद सीनियर वर्ग में प्रथम चक्र में छह व द्वितीय स्थान पर चार प्रतिभागियों ने बढ़त बनायी वहीं जूनियर वर्ग के प्रथम चक्र के बाद चार प्रतिभागियों ने अपने प्रतिद्वन्दियों को पछाड़ कर बढ़त बनायी। खबर लिखे जाने तक जूनियर वर्ग के द्वितीय चक्र का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

पत्रकार एवं शिक्षक देवजीत भौमिक की स्मृति में चंदौली जिला शतरंज चेर एसोसिएशन की ओर से जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शक्रवार को चालीस खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी अपनी अपनी चाले चली।
विज्ञापन

प्रथम दिन खेले गये मैच में प्रतिभागियों ने जमकर दिमागी घोड़े दौड़ाये। इस दौरान कुछ जीत मिली तो कई अपनी बाजी हार गये। दो चक्रो में हुई प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के प्रथम चक्र में धर्मेन्द्र कुमार सिह, केके मिश्र, ऋषि कुमार पांडेय, संदीप जायसवाल, गौरीशंकर  एवं श्याम बिहारी गुप्ता ने बढ़त बनायी वहीं द्वितीय चक्र में राहुल सिंह , बच्चालाल पाल, राज रंजन, मुकेश कुमार गुप्ता आगे रहे। जूनियर वर्ग के प्रथम चक्र में सलय सिंह, आकाश चौहान, शिवम कुमार सिंह, नीलम सिंह ने बढ़त बनायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संतोष खरवार सचिव रामजी सोनी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में दिनेशदत्त पाठक व अशोक कुमार पांडेय रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed