{"_id":"2a83f8d219a5e60ec3391e70352a19e0","slug":"putting-jam-on-the-highway-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा-भदखरी गांव के बीच स्थित
विज्ञापन
पुलिया के पास मंगलवार की रात 2 बजे बालू लदे दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से
मार्ग पर अमड़ा से लेकर जेवरियाबाद तक आठ किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया।
जाम में यात्री वाहनों के फंसने से राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेरह घंटे बाद शाम तीन बजे ट्रकों का नया गुल्ला व कमानी लगने के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
मार्ग पर अमड़ा से लेकर जेविरयाबाद तक अलग-अलग जगहों पर करीब 20 ट्रकों के गुल्ले कमानी और बीम टूटे हुए हैं। अगर कोई ट्रक इन ट्रकों के बगल में फंसता है तो दोबारा से जाम लगने की आशंका बनी हुई है।
डेहरी आनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा भदखरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास टूट गया। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक ने बगल से निकलने का प्रयास किया।
इस दौरान उसके ट्रक की कमानी पहले से खड़े खराब ट्रक के बगल में टूट गई। इससे मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखत जेवरियाबाद से अमड़ा तक आठ किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया।
वहीं दोनों खराब ट्रकों के बगले से निकलने के प्रयास कर रहे जमानियां की ओर से आ रही कार भी गड्ढे में फंस गई। इससे चारपहिया वाहन तो दूर बाइक सवारों का भी मार्ग पर से निकलना दूभर हो गया। 13 घंटे बाद नया गुल्ला और कमानी लगने के बाद वाहन रवाना हुए।
सोमवार की भोर में भी आर्धा दर्जन से ज्यादा ट्रकों के गुल्ले टूटने से पांच घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग पर बने गड्ढों में आएदिन ट्रकों के गुल्ले टूट रहे हैं। इसके चलते मार्ग पर हर रोज जाम लगना आम बात हो गई है लेकिन जिला प्रशासन उदासीन बना हुआ है।