फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Put jam for two hours

दो घंटे तक लगाया जाम

Wed, 04 Feb 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 04 Feb 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Put jam for two hours
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं कई अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पहली घटना में वाराणसी से दवा लेकर रिश्तेदार के घर कोरी गांव जा रहे वृद्ध की अलीनगर थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम के समीप टैंकर की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने अलीनगर - सकलडीहा मार्ग पर दोपहर साढ़े तीन बजे भारत पेट्रोलियम के समीप जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। साढ़े पांच बजे के बाद यातायात सुचारु हुआ। घटना के बाद     टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।


अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी जितेंद्र पाल (18) अपनी मां प्रभावती देवी और रिश्तेदार चहनिया क्षेत्र के मजिदहां निवासी रामजीत पाल को लेकर दवा दिलाने वाराणसी गया था।

शाम को दवा दिलाकर तीनों बाइक से वारणसी से कोरी जा रहे थे। जेसे ही जितेंद्र भारत पेट्रोलियम के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने दो साइकल सवारों को धक्का मारते हुए बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और रामजीत पाल टैंकर के नीचे आ गया।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित आसपास के लोगों ने खराब सड़क और टैंकर चालक पर नाराजगी जताते हुए चक्का जाम कर दिया।


जिससे कुछ समय के लिए मुगलसराय-सकलडीहा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त काराया। तत्पश्चात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


दूसरी दुर्घटना  सैयदराजा इलाके में हुई। क्षेत्र के नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार चैनपुर निवासी ओमप्रकाश (38) एवं पिंटू (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

बिहार के चैनपुर निवासी ओमप्रकाश और पिंटू किसी कार्यवश स्कूटर से बबुरी जा रहे थे। जैसे ही दोनों नेशनल हाइवेे पर नौबतपुर के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को थाने ले आई।


एक अन्य घटना में चकिया क्षेत्र के अमरा गांव के समीप चकिया-मुगलसराय मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार लवकुश (18) निवासी रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।

 कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्यामनाथ का पुत्र लवकुश (18) बाइक से अपने बहन के घर जा रहा था । उसी दौरान चकिया मुगलसराय मार्ग पर अमरा गांव के समीप सामने से आ रहे डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक आर एन यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इसी    तरह पड़ाव संवाददाता के अनुसार जलीलपुर चौकी अंतर्गत रामनगर मार्ग पर बंद पड़े अवधूत भगवान राम हाल्ट के समीप मंगलवार     की दोपहर में आटो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार भोला तिवारी (35) निवासी बौरी, जैतू (25)   घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed