फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purvanchal Sports won the title thanks to Saurabh's 70 runs and two wickets

Chandauli News: सौरभ के 70 रन और दो विकेट की बदौलत पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने जीता खिताब

Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal Sports won the title thanks to Saurabh's 70 runs and two wickets
पीडीडीयू नगर। रुड़की में खेले गए अंतर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में सौरव की 70 रन की पारी और दो विकेट लेने की बदौलत पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने दिल्ली की टीम हैरी को 25 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

रुड़की में 28 से 30 जून तक आयोजित अंतर एकेडमी इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली और दिल्ली की टीम हैरी पहुंची। अधिक बारिश के कारण फाइनल मुकाबला रुड़की के बजाय दिल्ली के पीसीआर क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने 30 ओवर में 195 रन बनाए। टीम की ओर से सौरव सिंह ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। इनके अलावा मित्तल ने 46 और अभिषेक ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम पूर्वांचल स्पोर्ट्स की शानदार गेंदबाजी को नहीं झेल पाई और पूरी टीम नौ विकेट खोकर 170 ही बना सकी। टीम की ओर से आकाश दुबे ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से संदीप यादव ने चार, सौरभ सिंह ने दो विकेट लिए। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सौरव सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बॉलर का खिताब संदीप यादव को मिला, जबकि बेस्ट फील्डर कप्तान ऋषु रहे। अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार कुलदीप यादव को मिला। मुख्य अतिथि हाफिज मोहम्मद मसीरूद्दीन और मनोज कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed