फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pure water will reach from 92.45 crores in the villages of Chandauli block

92 करोड़ 45 लाख से चंदौली ब्लॉक के गांवों में पहुंचेगा शुद्ध पानी

Wed, 15 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pure water will reach from 92.45 crores in the villages of Chandauli block
पीडीडीयू नगर। हर घर- नल से जल योजना के तहत चंदौली ब्लॉक के 26 गांवों में 92 करोड़ 45 लाख 63 हजार रुपये की लागत से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए चिह्नित गांवों में पानी की टंकी बनाने, ट्यूबवेल लगाने व योजना से जुड़े अन्य कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। कार्यदाई संस्था ऑयन एक्सचेंज को वर्ष 2024 तक कार्य पूरा कर लेना है। संस्था ने गांवों में जमीन का चयन करने के बाद कार्य आरंभ कर दिया है। योजना पूरी होने के बाद इन गांवों के ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक के कई गांव के ग्रामीण वर्षों से पेयजल का संकट झेल रहे हैं। पानी के लिए उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के दिनों में उठानी पड़ती है। कुओं और हैंडपंपों का पानी सूख जाने से उन्हें पानी के लिए काफी भटकना पड़ता है। जिले में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए शासन ने जलनिगम से कार्ययोजना मांगी थी। जलनिगम द्वारा कार्ययोजना भेजे जाने के बाद जिले के 113 परियोजनाओं को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें चंदौली ब्लॉक में 20 चयनित योजनाओं पर कार्यदाई संस्था ऑयन एक्सचेंज ने कार्य आरंभ कर दिया है। वर्ष 2024 तक योजनाओं को पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

योजना को मूर्त रूप देने के लिए ब्लॉक के अकोढ़ा कला, सलेमपुर, भगवानपुर, नौगहरा, बिसौरी, प्रतापपुर, रामगढ़, धरौली, एलही, नेगुरा, चनहटा, लीलापुर, खुरुहुजा, हलुआ, बहेरा सहित अन्य गांवों में जमीन का चयन करने के बाद योजना से जुड़े कार्य आरंभ कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। योजना के तहत जिले के राजस्व गांवों में पानी की टंकी, ट्यूबवेल, स्टाफ क्वार्टर व चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। कार्यदाई संस्था वीएसए इन्फा प्रोजेक्ट लिमिटेड व आयन एक्सचेंज ने योजना कार्य शुरू कर दिया है।
पीडीडीयू नगर। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय की ओर से चार फर्मों को कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें दो कंपनियां लारसन एंड ट्रूबो और वेलस्पन कार्य आरंभ होने से पहले ही कदम वापस खींच चुकी हैं। इससे कुछ योजनाओं पर असर पड़ रहा है।

शासन की मंशा के अनुसार जिले में 113 पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। स्वीकृति मिलने के बाद योजनाओं पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। वर्ष 2024 तक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। हेमंत सिंह अधिशासी अभियंता जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed