फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pure water will reach 12 villages of Dhanapur block with 9.68 crores

ो9.68 करोड़ से धानापुर ब्लॉक के 12 गांवों में पहुंचेगा शुद्ध पानी

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pure water will reach 12 villages of Dhanapur block with 9.68 crores
पीडीडीयू नगर। धानापुर ब्लॉक में 19.68 करोड़ की लागत से 12 गांवों की पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। योजना पूरी होने के बाद प्रदूषित व आर्सेनिकयुक्त पेयजल का सेवन कर रहे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। कार्यदायी संस्था पुणे, महाराष्ट्र की ऑयन कंपनी को निर्माण कार्य सौंपे गए हैं। प्राप्त धन से कार्यदायी संस्था ट्यूबवेल, पानी की टंकी व पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन कार्यक्रम में हर घर-नल जल योजना के तहत धानापुर विकासखंड के छह ग्राम पंचायतों के 12 गांवों की 29 बस्तियों में 19 करोड़ 68 लाख 55 हजार रुपये की लागत से घरों में नल से जल पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की समस्या के समाधान में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। शासन की ओर से कार्यदाई संस्था को वर्ष 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत कार्य आरंभ कर दिया गया है। योजना का सबसे अधिक लाभ नदी के किनारे और भूमिगत जलस्तर के घटने की समस्या से जूझ रहे गांवों के ग्रामीणों को होगा। इसके अलावा आर्सेनिकयुक्त पानी का सेवन करने वाले ग्रामीणों की समस्या का भी समाधान होगा। प्रदूषित पानी पीने से इन गांवों के लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में ता जाते हैं। वहीं इन गांवों में गर्मी के दिनों में भूमिगत पानी का जलस्तर घट जाने के कारण लोग परेशान होते हैं। गर्मी में हैंडपंप पानी देना बंद कर देते हैं और कुओं का पानी भी सूखने लगता है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी भटकना होता है। योजना के पूरा हो जाने से लोगों को गर्मी के दिनों में भी भरपूर पानी मिलने लगेगा। योजना स्वीकृत होने के बाद विगत जनवरी माह से कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed