{"_id":"6ac557143590d9de480e4149","slug":"puja-special-train-will-run-from-kolkata-to-vadodara-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155807-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोलकाता से वडोदरा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोलकाता से वडोदरा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोलकाता से प्रतापनगर (वडोदरा) के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 अक्तूबर से 26 नवंबर तक साप्ताहिक ट्रेन के चलने से पीडीडीयू जंक्शन से पश्चिम बंगाल और गुजरात पहुंचना आसान होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र न बताया कि ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर विशेष ट्रेन 13, 20, 27 अक्टूबर और 03, 10, 17 एवं 24 नवंबर को चलेगी। वहीं 03110 प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05, 12, 19 एवं 26 नवंबर को चलेगी। कोलकाता से यह ट्रेन सुबह 08:00 बजे खुलेगी और शाम 17:55 बजे गया होते हुए अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड होते हुए रात 21:20 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।
यहां खुलकर ट्रेन अगले दिन रात 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन 16:15 बजे प्रतापनगर से खुलकर अगले दिन 20:45 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर अगले दिन 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन में एसी थ्री टियर 4, स्लीपर 10, साधारण श्रेणी 6 तथा एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे।