फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pt Deendayal Upadhyay Junction reached Kisan Rail

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची किसान रेल

Sat, 08 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pt Deendayal Upadhyay Junction reached Kisan Rail
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर किसान रेल से माल उतारते कर्मचारी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। फल, सब्जी सहित अन्य जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पाद को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के लिए चलाई गई पहली किसान रेल शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। देवलाली महाराष्ट्र से कृषि उत्पाद लेकर बिहार के दानापुर जा रही किसान रेल से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 91 पैकेट सामान उतारे गए। वहीं दानापुर के लिए दो पैकेट लोड किए गए।
विज्ञापन

भारत की पहली किसान रेल महाराष्ट्र के देवलाली से दानापुर के लिए शुक्रवार को चली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज होते हुए शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। यहां विभिन्न उत्पादों के पैकेटों की अनलोडिंग व लोडिंग की गई। विभिन्न उत्पादों के कुल 91 पैकेटों की अनलोडिंग की गई तथा आगे दानापुर के लिए 02 पैकेटों की लोडिंग की गई। किसान रेल जल्द खराब होने वाले खाद्य सामग्रियों जैसे फलों व सब्जियों आदि का त्वरित व सुगम परिवहन सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही छोटे किसानों व छोटे व्यापारियों के कृषि उत्पादों के परिवहन की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में लोगों को आवश्य सामग्री की कमी न हो इसके लिए रेलवे मालगाड़ियों से लगातार सामान की ढुलाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के मानपुर स्टेशन पर चावल की अनलोडिंग की गई। वहीं पहलेजा स्टेशन के गुड्स शेड में सीमेंट की अनलोडिंग तथा सासाराम स्टेशन पर कृषि कार्य हेतु खाद की अनलोडिंग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed