फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests were held for the formation of the Eighth Pay Commission.

Chandauli News: आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protests were held for the formation of the Eighth Pay Commission.
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे विलंब के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेल कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर में रेलवे के खिलाफ एकत्र होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान जल्द से जल्द आठवें वेतन आयोग का गठन करने की मांग की। रेलकर्मियों ने बोनस भी सातवें वेतन आयोग के अनुसार देने की मांग की। एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के निर्देश के अनुसार शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न शाखाओं पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में ईसीआरकेयू के प्लांट डिपो शाखा की ओर से कारखाना के मुख्य गेट पर ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री बीबी पासवान के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में बीबी पासवान ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के 8 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है कहा कि आठवें वेतन आयोग की मांग चल रही है लेकिन रेल कर्मचारियों का बोनस छठे वेतन आयोग के अनुसार 7000 रुपये महीने के हिसाब से दिया जा रहा है।
यह सीलिंग हटाकर कर्मचारियों के वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस का भुगतान कराया जाना चाहिए। सरकार रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के बजाए रेल कर्मचारियों के 18 महीने का महंगाई भत्ता फ्रीज कर दिया।

गोष्ठी में पुरानी पेंशन को लागू करने की भी मांग की गई। गोष्ठी में मोहन राम, शंकर प्रसाद (पहलवान), रविन्द्र कुमार ( पहलवान), संजय कुमार शर्मा, कृष्णा साह, नारद मुनि राय, कृष्णकांत पाल, मुकेश पासवान आदि रहे। अध्यक्षता एसपी सिंह ने किया। इसी तरह ईसीआरकेयू शाखा एक, दो और तीन कार्यालय पर भी रेलकर्मियों ने प्रदर्शन कर आठवें वेतन आयोग के गठन का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed