फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests to restore power supply

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग को कोसा

Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protests to restore power supply
सकलडीहा। क्षेत्र में बिजली गिरने से बृहस्पतिवार को ठप हुई बिजली आपूर्ति के शनिवार की शाम तक बहाल नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना मुहाल हो गया है। बिजली और पानी के अभाव में लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा चेताया कि यदि रविवार की सुबह आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बिजली गिरने से कोतवाली गली का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके साथ ही ट्यूबवेल को चलाने के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर समेत आधा दर्जन अन्य ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। इसके चलते कस्बा सहित दर्जनों गांव में पेयजल और बिजली की आपूर्ति ठप है। उमस और गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं पेयजल के लिये कस्बा में हाहाकार मचा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक ट्रांसफार्मर सही नहीं होगा तक बिजली और पानी की सुविधा नहीं बहाल हो सकेगी। इस बाबत जेई मनोज पटेल ने बताया कि जाम के कारण ट्रांसफार्मर आने में बिलम्ब हो गया था। शनिवार रात तक किसी प्रकार आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर सरोज सेठ, ओमप्रकाश गोंड, भोला यादव, अरविंद यादव, राजू चौहान, मुन्ना राय, गुड्डु यादव, जयकरन यादव, मंगल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed