फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests to replace burnt transformers

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protests to replace burnt transformers
चहनिया। मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र के टांडाकला फीडर से जुड़े गांव शेरपुर ओझा की मड़ई पर लगा ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जला पड़ा है। जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही ट्रांसफार्मर न बदले जाने परविद्युत उपकेंद्र का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विद्युत व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। 24 घंटे में जले विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। जले ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से नाराज कई गांवों के ग्रामीण प्रदर्शन कर नाराजगी दर्ज करा चुके हैं पर विद्युत विभाग के अधिकारी कान में रुई डालकर चुप हैं। बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए शासन की ओर से जारी 1912 नंबर व विद्युत उपकेंद्र मारूफपुर में भी लिखित शिकायत दर्ज कराने के 15 दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ कर ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश ओझा, मोछू यादव, मुराहू, रामकुंवर, संतोष गुप्ता, राजेश, सुरेश आदि शामिल थे। इस संबंध में जेई अजय पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। वर्कशाप से ट्रांसफार्मर मिलते ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed