फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests to increase the number of paddy purchasing centers

धान क्रय केंद्रों को खोलने की मांग को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protests to increase the number of paddy purchasing centers
चकिया। तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा खोले गये क्रय केंद्रों को सक्रिय करने की मांग के समर्थन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चकिया तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा धान की खरीददारी सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सिकंदरपुर सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया है। इससे चौबीसहा क्षेत्र के किसानों को दिक्कत हो रही है। सिकंदरपुर सहकारी समिति पर क्रय केंद्र बनाने की मांग पर अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। किसानों ने कहा कि पुरूषोत्तमपुर, भटवारा, पथरहवां, बैरी, रामलक्ष्मणपुर, पचवनियां क्रय केंद्र केवल सांकेतिक रूप से ही खोले गए हैं। यहां बोरा और रुपये भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। बैनर भी नहीं लगवाए गये हैं। किसानों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर क्रय केंद्र खोलने के बारे में गलत रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया। इस दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, देशराज योगाचार्य, नवल किशोर सिंह, रामकृत पटेल, भानु प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पंचनाथ चैहान, सोहन मौर्य, दशमी कुशवाहा, रामधनी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed