फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests by villagers for starting a closed hospital

बंद अस्पताल शुरू कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protests by villagers for starting a closed hospital
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी ग्रामसभा से संबद्ध कुआं गांव में आजादी मिलने से पूर्व बने होम्योपैथिक अस्पताल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि अस्पताल दोबारा चालू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गांव में वर्ष 1937-38 में होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण हुआ था। कुछ वर्षों तक अस्पताल में लोगों का इलाज हुआ। लगभग 12 वर्ष पूर्व अचानक अस्पताल बंद कर दिया गया। रखरखाव न होने के चलते अस्पताल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अभिलेखों में अब भी करीब एक एकड़ जमीन अस्पताल के नाम से दर्ज है। बावजूद इसके अस्पताल के संचालन की तरफ शासन व प्रशासन का ध्यान नहीं है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। कहा कि कई बार अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से अस्पताल संचालन की मांग की गई। बावजूद इसके समस्या यथावत बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में भीम तिवारी, बृजेश तिवारी, संजय तिवारी, सिकंदर मौर्या, विकास तिवारी, बगेदू तिवारी, मंगरु मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed