फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protested to clean the drain

लेहरा मनिहरा ड्रेन की सफाई के लिए प्रदर्शन किया

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protested to clean the drain
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लेहरा मनिहरा ड्रेन की सफाई कराने के लिए शुक्रवार को पिपरी स्थित कैंप कार्यालय के समीप अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया की यदि अधिकारियों ने ड्रेन की सफाई नहीं कराई तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से लेहरा मनिहरा ड्रेन की सफाई किए जाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। इसके कारण लेहरा, मनिहरा, अम्बाचक, पपौरा, खड़ेहरा, जलालपुर, रिष्टी, महगांव, मड़ई, शिवपुर, ओरवा पंडुकपुर, ईटवा, विशुनपुरा गोहदा आदि गांव की हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। एक तरफ कोरोना से जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ फसलों के डूब जाने से परिवार के सामने भरण पोषण की दिक्कत हो गई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे है। आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में रामअवध पांडेय, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, रामनयन राय, हकीम, राहुल, छोटू यादव, शंकर यादव, रामराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed