फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest for the development of Shastri Janmasthali

शास्त्री जन्मस्थली के विकास के लिए दिया धरना

Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protest for the development of Shastri Janmasthali
पीडीडीयू नगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री सेवा न्यास के सदस्यों ने शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सेवा न्यास के सदस्यों ने सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक धरना दिया। धरना के माध्यम से शास्त्री जन्म स्थली के विकास करने, जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, पीडीडीयू जंक्शन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान दिव्यांगों का पेंशन तीन हजार रुपये महीने करने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन में संस्था के संयोजक कृष्णा गुप्ता, शंकर चौहान, राजेश्वरी सिंह, दरोगा सिंह, नारायण प्रसाद गोंड, जगदीश प्रसाद, शिवेंद्र भट्टाचार्य, अभिमन्यु सिंह, राजू यादव, पवन शर्मा, सुशांत भट्टाचार्य, बिंदू बिंद, बाबूलाल रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्री जन्म स्थली पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने शास्त्री जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने और इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। इस मौके पर आरुणीचंद्र सिन्हा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कायस्थ समाज की ओर से शास्त्री जन्मस्थली पर गोष्ठी हुई। इसमें शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अभिषेक नरायन, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, पियूष रंजन, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मोहित, हेमंत, अखिलेश, राकेश रहे। एक परिवर्तन सामाजिक संस्था के सदस्यों ने भी शास्त्री जन्म स्थली पर पहुंच कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।

पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जैनेंद्र कुमार पांडेय, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, नारायण मूर्ति ओझा, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ़, डॉ. जीके पांडेय, तारिक अब्बास, राकेश तिवारी, नवीन पांडेय, नरेंद्र तिवारी, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, अनवर सादात, गुफ़रान खान, मृत्युंजय शर्मा, संजय पांडेय, मुन्ना, अमित कुमार, अभिषेक पाठक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed