{"_id":"62757958df87e0519e3269b6","slug":"protest-for-repair-of-dilapidated-road-chandauli-news-vns652083985","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। क्षेत्र के पड़ाव व साहुपूरी से पीडीडीयू नगर को जाने वाला मुख्य मार्ग सैदपुरा गांव के पास काफी जर्जर हो गया है। वर्षो से मरम्मत नहीं होने के कारण जगह- जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे मार्ग पर काफी गड्ढे हो गये हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर मार्ग को बनवाने की मांग की।
पड़ाव व साहूपुरी से पीडीडीयू नगर पर जाने वाले मार्ग से पुरैनी, सैदपुरा, भूजहुवां, खजूर गांव, नाथूपुर ,ब्यासपुर, फत्तेहपुर, मन्नापुर, कबीरपुर, हृदयपुर, चांदीतारा, नीबूपुर, हथेरवां,एकौनी, खुटहां, एनडीआरएफ, बिजली विभाग के साथ ही रेलवे कालोनी के लोगों व आधा दर्जन विद्यालय के बच्चे आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 2005 मे तत्कालीन विधायक छब्बू पटेल ने इस मार्ग को बनवाया था। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि आये लेकिन किसी ने भी मार्ग मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया। बताया कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता हैं, तो मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात के अंधेरे में मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से भी की गई लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अमन पटेल, पप्पू पटेल, सुनील कुमार पटेल, पंकज पटेल, शेरु पटेल, बिनोद पटेल शामिल रहे।