{"_id":"60c25f498ebc3eac620d4f45","slug":"protest-against-the-closure-of-railway-gates-chandauli-news-vns5939763161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद किए जाने के विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद किए जाने के विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास लंका रोड पर बने रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद किए जाने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर गेट पर ही धरना दिया। मौके पर पहुंचे पीडीडीयू नगर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
रेलवे ट्रैक के विस्तारीकरण के होने वाले निर्माण कार्य के लिए बृहस्पतिवार को सिंघीताली रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने के लिए रेल कर्मचारी पहुंचे। जैसे ही रेल कर्मियों ने कार्य करना शुरू किया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके उपरांत पीडीडीयू नगर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रेलवे फाटक के बंद हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। वही गांव के किसानों की खेती बारी भी प्रभावित होगी। क्योंकि रेलवे लाइन पार करने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं है। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे तत्काल अपना मांग पत्र जिला प्रशासन को दें। जिस पर उन्हें शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य तेजनारायण यादव, ग्रामप्रधान चंद्रबली यादव, आरपीएफ निरीक्षक वीके यादव, एसआई दीनदयाल पांडेय नीलम तिवारी आदि मौजूद रहे।