फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Promotion ends in three blocks

तीन ब्लॉकों में प्रचार थमा

Fri, 04 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Promotion ends in three blocks
पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में होने वाले मतदान के क्रम में गुरुवार की शाम पांच बजे प्रत्याशियों का प्रचार अभियान थम गया।
विज्ञापन


 पांच दिसंबर को चंदौली सदर, चकिया व बरहनी ब्लाक के 289 मतदान केंद्रों पर  सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस दौरान कुल 397091 मतदाता ग्राम  प्रधान के 1648 प्रत्याशियों के  भाग्य का फैसला करेंगे।

क्षेत्र के आठ किलोमीटर  की परिधि में आने वाली सभी शराब की  दूकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि  सुरक्षा व  शांति व्यवस्था के लिए सिविल  पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद  रहेंगे।

मतदान के दौरान गड़बड़ी  करने वालों को बख्शा नहीं  जाएगा। मतदान को देखते हुए अन्य  प्रांतों से लगने वाली सीमाएं सील रहेंगी।  इस दौरान वाहनों की जांच-पड़ताल  की जाएगी।

मतदाता की सुविधा के लिए चकिया  में 97, चन्दौली में 99 व बरहनी  ब्लाक में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  कुल 289 मतदान केंद्रों में 75  संवेदनशील, 125 अतिसंवेदनशील तथा 31 को  अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया  है। इस दौरान कुल 397091 मतदाता ग्राम  प्रधान के 1648 प्रत्याशियों के  भाग्य का फैसला करेंगे।

 साथ ही साथ 1313  ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भी  मतदान होगा, जबकि 2080 ग्राम पंचायत  सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 


चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग  से संपन्न कराने के लिए सभी ब्लॉक  क्षेत्रों को दो-दो जोन में बांटा गया  है, वहीं 35 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट  की तैनाती की गई है, जो अपने-अपने  क्षेत्र में मतदान केंद्रों का भ्रमण की  स्थिति का जायजा लेते रहेंगे। 22  स्टेटिक्स टीमों के अलावा तीन उड़न दस्ते  सक्रिय रहेंगे।

बिहार से सटे  इलाकों में 17 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाकर  वाहनों की चेकिंग की जाएगी।  उक्त तिथि को तीनों ब्लाक में सार्वजनिक अवकाश  रहेगा। गांवों में 200 मीटर  की परिधि के बाहर प्रत्याशियों द्वारा किसी भी  प्रकार की प्रचार सामग्री  का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

एजेंट केवल मतदाता  पर्ची बनाने का काम  करेंगे। इस दौरान वे बैनर-पोस्टर आदि का इस्तेमाल नहीं  करेंगे। ऐसा करने  पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed