फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Progressive farmers of the district honored

जिले के प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmers of the district honored
केवीके में प्रगतिशील किसान रतन सिंह को सम्मानित करते कृषि वैज्ञानिक - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को दो दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन व उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई। अंत में प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक प्रोफेसर एपी राव ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के तमाम फायदे हैं। किसान पराली को यदि खेत में सड़ाएंगे तो खाद बनेगी। वहीं पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। फसल अवशेष को नष्ट कर खाद बनाने के लिए तमाम तरह के यंत्र आ गए हैं। इनकी खरीद पर किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिल रही है। ऐसे में किसान खेती के तरीके में बदलाव करें। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने किसानों को उन्नत खेती करने की सलाह दी। डाक्टर एसपी सिंह ने कहा, फसल अवशेष को जलाने पर रोक है। इसके चलते किसानों पर मुकदमे होते हैं। वहीं जुर्माना भी लगाया जाता है। इससे बचने के लिए सब्सिडी पर यंत्र खरीदकर फसल अवशेष का प्रबंध करें। इससे जैविक खाद तैयार कर खेतों की उर्वरता को बढ़ाएं। डाक्टर समीर पांडेय ने किसानों को खेती में विविधीकरण की जानकारी दी। बोले, धान, गेहूं के साथ ही किसान फल और सब्जी की खेती करें। इससे आय बढ़ेगी। वहीं कृषि लागत भी कम आएगी। बोले, संस्थान की ओर से मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। अंत में दलहनी व तिलहनी फसल, स्ट्राबेरी व फूल की खेती करने वाले 20 प्रगतिशील महिला व पुरूष किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में कृषि, पशुपालन, खादी ग्रामोद्योग समेत विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाया गया था। यहां उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इसको लेकर पंजीकरण का तरीका भी बताया। कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार भारती, डा. एसपी सिंह, डा. समीर पांडेय, डा. केएम पांडेय, डा. रितेश गंगवार, डा. महेश, रतन सिंह, रमेश राय, मान सिंह उपस्थित रहे।

केवीके में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान

केवीके में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसान- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed