फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   procession taken out

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की निकली शोभा यात्रा

Mon, 03 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
procession taken out
चकिया। सिक्खों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में रविवार को भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान गुरुग्रंथ साहब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में रथ के आगे चल रहे पंचप्यारे के रुप में छोटे-छोटे बच्चो ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं कलाकारों ने शस्त्र विद्या के करतब दिखए ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में चल रही महिलाएं जहां रथ के आगे कारसेवा करते हुए चल रही थी। वहीं ढोल-नगाड़ों के बीच में अहरौरा, राबर्ट्सगंज, पीडीडीयू नगर, वाराणसी गुरूद्वारा संगत के लोग सबद कीर्तन सुनाते चल रहे थे। इसके अलावा बिजनौर से आई गद्का पार्टी के कलाकार निहंग के पोशाक में शस्त्र कला में तलवार बाजी, सोटी बाजी, पत्थर तोड़ना, नारियल केला काटना, मुंह से आग निकालना, लोहे की कील पर बैठना आदि हैरतंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर जंगबहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सरदार सुजान सिंह, रामदुलारे सिंह, संत सिंह, सरदार प्यारे सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, राजकुमार सिंह, जोगिन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, मुन्ना सिह, रंजित सिंह, जीत सिह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed