फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession taken out against privatization

सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे बिजली कर्मी

Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out against privatization
चंदौली। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जनपद मुख्यालय स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और चेताया की हमारी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है। इससे विद्युत की दरो में बेतहाशा वृद्धि होगी। जिसका भार गरीब , मध्यम वर्ग , किसानो एवं मजदूर उपभोक्ताओं पर पडे़गा और बिजली आम नागरिक की पहुंच से दूर हो जायेगा । विद्युत की दरे बढ़ने से महंगाई बढे़गा और प्रदेश के गरीब जनता का दोहन होगा।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक शिव नारायण राम ने कहा कि हमारा विरोध प्रदर्शन शान्तिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से है।संघर्ष समीति के केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा निधारित निर्देशो के अनुसार किया जा रहा है। दलसिंगार यादव ने बताया कि निजीकरण से मजदूर , किसान किसी का लाभ नही है । प्रदेश सरकार को अपने निर्णय पर पुन: विचार करते हुए लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना चाहिए जैसा कि हमारे संविधान के नीती निर्देशक तत्व में उल्लिखित है। इस दौरान संतोष कुमार , अभिमन्यु प्रसाद , जयप्रकाश , मनोज कुमार सिंह , जितेन्द्र कुमार , रवि प्रकाश , रमाशंकर मौर्य , दिपक सिंह , शनि गुप्ता , अरविन्द पाल , अजय कुमार , शिव राम , शैलेश , सुनिल , दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed