फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession of BJP workers singing and dancing on the beat of drums

ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते निकाला जुलूस

Thu, 12 Nov 2020 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Procession of BJP workers singing and dancing on the beat of drums
बिहार में एनडीए की जीत के बाद पीडीडीयू नगर में मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान सभा में एनडीए को बहुमत मिलने और भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते जुुलूस निकाला, मिठाइयां बांटी। इस दौरान उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव में मिली जीत को पार्टी की नीतियों की जीत बताया।
विज्ञापन

बिहार विधान सभा चुनाव का परिणाम देर रात आया। इसमें एनडीए को बहुमत मिला है और भाजपा की 74 सीटों पर जीत मिली है। बुधवार की सुबह कार्यकर्ता और पदाधिकारी जीटी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पर एकत्र होने लगे। हाथों में झंडे लेकर, ढोल-नगाड़ा की थाप पर, आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ता आर्यसमाज मंदिर से चलकर परमार कटरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बारे नारेबाजी करते हुए पूरे नगर भ्रमण किया। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रमेश जायसवाल ने बताया कि संगठन के माध्यम से बिहार चुनाव में भी चुनाव प्रचार किया। यह पार्टी की नीतियों की जीत है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि %राज्य की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा को बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। नगर अध्यक्ष आलोक वरुण ने कहा कि यह जीत पूर्णरूप से बिहार और अपने प्रदेश की जनता की हुई है। नरेन्द्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत अभियान और गरीबों के प्रति हमेशा से खड़े रहने का विश्वास ने इस जीत को सुनिश्चित की है। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, किरण शर्मा, देविका विशि, कुंदन सिंह, राहुल जायसवाल, काली महाल सभासद जितेन्द्र गुप्ता, भानु तिवारी, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, महेन्द्र पटेल, राजेश जायसवाल, विशाल तिवारी, विवेक सिंह, सुधीर घोष, अशोक सोनकर, अमित केशरी, जयकिशन, जितेन्द्र मिश्र, पिंकी जायसवाल, पंकज शर्मा रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed