फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems with lift canal motor burns

25 दिनों से जली है करौती लिफ्ट कैनाल की मोटर, किसान परेशान

Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Problems with lift canal motor burns
करौती लिफ्ट कैनाल की मोटर पिछले 25 दिनों से जला है। बिजली के तार भी ककरैत गांव के पास टूटकर गिरा है। शिकायत करने के बावजूद मोटर व तार की मरम्मत नहीं की गई है।करौती गांव के दक्षिणी-पूर्वी छोर पर कर्मनाशा नदी के तट पर ढाई क्सूसेक की क्षमता का लिफ्ट कैनाल लगा हुआ है। यह गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई का मुख्य साधन है। लेकिन लिफ्ट कैनाल का मोटर करीब 25 दिनों से जली पड़ी है और लिफ्ट कैनाल के आपूर्ति के लिए लगा बिजली का तार ककरैत के पास टूट कर गिरा है। गांव के अजय पांडेय, वनमाली पांडेय, केदार कुशवाहा, शहाबुद्दीन, रामबचन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, जीवनाथ यादव आदि का कहना है कि कुछ दिनों बाद ही धान की खेती शुरू हो जाएगी। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा न तो मोटर मरम्मत में रुचि नहीं दिखाई जा रही है और न ही टूटे विद्युत तार को दुरुस्त किया जा रहा है जिससे धान की नर्सरी डालने में बाधा आ रही है। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed