{"_id":"69941d3477627fbf5b0c5977","slug":"private-school-teacher-died-after-crushed-by-trailer-in-chandauli-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टक्कर मारते हुए ट्रेलर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टक्कर मारते हुए ट्रेलर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम
Tue, 17 Feb 2026 01:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। ट्रेलर ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर सड़क पर गिरे शिक्षक को रौंदते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रेलर से दबकर निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक शिक्षक अपने माता- पिता के इकलौते पुत्र थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
ककरैत गांव निवासी अजय राय के पुत्र आशुतोष राय (27) बरूइन जमानिया में एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। अभी मैतलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे थे की जमानिया की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए सैयद राजा की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने कंदवा थाने के पास चालक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार दिए जाने तक जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन