{"_id":"62d1bb5768e0a8430838884b","slug":"private-electrician-dies-while-connecting-electric-wire-chandauli-news-vns664151910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार जोड़ते समय निजी बिजली कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार जोड़ते समय निजी बिजली कर्मी की मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के भरछा गांव में शुक्रवार की दोपहर में बिजली का तार जोड़ते समय निजी विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को बिलारीडीह पावर हाउस पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पीडीडीयू नगर तहसीलदार विराग पांडेय ने हंगामारत ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नियामताबाद गांव निवासी अनवर उर्फ खरुल्ला का पुत्र असगर (25) लाइन मैन के साथ निजी रूप में रहकर बिजली मरम्मत का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर वह क्षेत्र के भरछा गांव में बिजली की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी बीच लाइट आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीण भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मुआवजा की मांग करते हुए शव को बिलारीडीह बिजली उपकेंद्र पर रखकर हंगामा करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने एसएसओ से हाथापाई की ओर पत्थरबाजी की। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कर रहे ग्रामीणों को समझाया और इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर तहसीलदार विराग पांडेय, सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, मुगलसराय कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी भी दल बल के साथ उपकेंद्र पर पहुुंचे। अधिकारियों के मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद पुलिस शव को लेकर थाने के लिए रवाना हुई। इसी बीच ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग करते हुए एक बार फिर उग्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से शव को छीनकर फिर से पावर हाउस ले गए। बाद में अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। वहीं असगर की मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी जैरुन्निशा, मां अशबुन्निशा, पिता अनवर व पुत्री नायरा का रो- रो कर हाल बेहाल हो गया।
नियामताबाद। बिजली विभाग में कर्मी के रूप में काम कर रहा स्थानीय गांव निवासी असगर संविदा पर भी नियुक्त नहीं था। उसकी मौत के बाद बिजली विभाग उसे अपना कर्मी मानने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के अनुसार यह विडंबना है कि जान जोखिम में डालकर बिजली विभाग में काम करने वाला संविदा कर्मचारी भी नहीं है। इसको लेकर पूरे इलाके में चर्चा है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिलारीडीह विद्युत उपकेंद्र पर निजी लाइन मैन के रूप में कार्यरत असगर अली की बिजली मरम्मत करते समय करेंट की चपेट में आने से मौत होने पर चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. पांडेय ने डीएम संजीव कुमार से वार्ता की और प्रशासनिक अधिकारी को भेज कर शासन की तरफ से तत्काल पचास हजार रुपये आर्थिक मदद करने के लिए निर्देशित किया। केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने कहा कि इसके साथ ही शासन की तरफ से उचित मुआवजा दिलवाने का आदेश दिया। संवाद