फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Priority to women in allotment of cheap galley shops

नोडल अफसरों की निगरानी होगा दुकानों का आवंटन

Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Priority to women in allotment of cheap galley shops
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपद में रिक्त पड़ी सस्ते गल्ले की सरकारी दुकानों के आवंटन के लिए नोडल अफसरों को तैनात किया है। दुकान आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। समूहों की ओर से आवंटन न किए जाने की स्थिति में ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराकर कोटेदारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

अनारक्षित सदर ब्लाक के कांटा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए सहायक निदेशक बचत, नियामताबाद के महेवा के लिए डीपीआरओ, कटेसर के लिए अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, धानापुर के बसगांवा के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, चकिया में पुरानाडीह में जिला समाज कल्याण, बरहनी के भैसउर में भूमि संरक्षण अधिकारी और चहनियां के महरौड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित दुकान के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 12 नवंबर तक कोटे की दुकान के आवंटन के लिए प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. सिर्फ कटेसर की दुकान के लिए 15 नवंबर तक की तिथि तय की गई है। दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। यदि उनकी ओर से आवेदन नहीं दिए गए तो खुली बैठक कराकर कोटेदार का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात दुकानों के आवंटन के लिए डीएम की ओर से नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। निर्धारित अवधि तक कोटेदारों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed