{"_id":"f3b86f81f54793a876cf28e58618323c","slug":"principals-discussed-on-the-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर चरचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर चरचा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक मंगलवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में हुई।
इस दौरान प्रधानाचार्यों और माध्यमिक शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का गठन किया गया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष देवकृष्ण शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 24 और 25 अप्रैल को लखनऊ में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षा विषयक गोष्ठी और वार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं को पूरी शिद्दत के साथ उठाया जाएगा।
नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन मंत्री डा. रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके ईमानदारी पूर्वक निर्वहन के लिए प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने संकलन और मूल्यांकन कापियों संग शिक्षकों के बदले बाबुओं को ट्रकों संग भेजने की मांग की।
कहा कि शिक्षकों के पद को देखते हुए उनका ट्रकों में जाना कत्तई उचित नहीं है। अंत में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मुरली श्याम पाठक, मंत्री संजय सिंह और कोषाध्यक्ष डा. राजेश त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, रामकृपाल त्रिपाठी, अशोक सिंह, अमरेश बहादुर आदि उपस्थित रहे।