फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Principal son dies after being hit by car, one injured

कार की चपेट में आने से प्रधान पुत्र की मौत, एक जख्मी

Wed, 28 Apr 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Principal son dies after being hit by car, one injured
शिकारगंज। चकिया कोतवाली के रघुनाथपुर गांव में काली मंदिर के समीप बुधवार की दोपहर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवक गायघाट के निवर्तमान प्रधान लल्लन मौर्य का इकलौता पुत्र संजय (48) था। वह चकिया कचहरी से घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रधानपुत्र के निधन से गांव में शोक की लहर है। गायघाट ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान लल्लन मौर्य के दो पुत्र थे। एक पुत्र की मौत कुछ वर्ष पहले बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से हो गई थी। बुधवार की सुबह दूसरा बेटा संजय मौर्य भूमि संबंधी विवाद के मामले में बाइक से चकिया कचहरी गया था। दोपहर में काम निपटा कर वह घर वापस लौट रहा था। उसकी बाइक पर गांव निवासी उसका साथी रामप्रकाश (48) भी सवार था। दोनों अभी चकिया अहरौरा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास मां काली मंदिर के समीप पहुंचा था। इसी बीच चकिया से तेज रफ्तार कार बेेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक संजय मौर्य और रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग पहुंचते कार चालक वहां से भाग गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने संजय मौर्य को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए। हृदय विदारक घटना होने के कारण परिवारजनों का रो - रो कर हाल बेहाल गया। घटना से गांव में गमगीन माहौल छा गया। संजय मौर्या के परिवार में पिता लल्लन मौर्या निवर्तमान प्रधान तथा मां गिरजा देवी पूर्व प्रधान है। संजय मौर्या अपने पीछे पत्नी बंदना देवी तथा दो नाबालिग पुत्रों को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed